मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सेंटेविटा अस्पताल में इलाजरत वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का कुशलक्षेम जाना

Dayanand Roy
0 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सेंटेविटा अस्पताल पहुंचकर यहां इलाजरत राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। वहीं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गौरतलब है कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को लेकर सेंटेविटा अस्पताल में इलाजरत हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *