Home » लातेहार नगर अध्यक्ष प्रत्याशी बिलासी देवी के पति को पद से हटाया जाए : भाजपा

लातेहार नगर अध्यक्ष प्रत्याशी बिलासी देवी के पति को पद से हटाया जाए : भाजपा

by Dayanand Roy

 

 

रांची : भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरूवार को राज्य चुनाव आयोग पहुंचा और मांग करते हुए कहा कि लातेहार के नगर पंचायत अध्यक्ष बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो जो सहायक सोशल सिक्योरिटी सेल समाहरणालय में पदस्थापित हैं, उनको चुनाव परिणाम तक तत्काल उनके पद से मुक्त किया जाए या उनका तबादला किया जाए।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि नीलेश टोप्पो एक सरकारी कर्मचारी हैं और अपनी पत्नी बिलासी देवी को जिताने के लिए सरकारी पद और तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। यह मामला सर्विस कोड ऑफ़ कंडक्ट का मामला है साथ ही यह हितों के टकराव (कॉन्फ़्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट) का भी मामला है।

पूर्व में इसकी शिकायत तीन दिन पहले नौ फरवरी को लातेहार जिला निर्वाची अधिकारी सह अपर समाहर्ता के पास की गई थी पर अभी तक कोई कारवाई नहीं की गई।

नियम यह है की कोई सरकारी पदाधिकारी की पत्नी या पति या रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हों तो उस व्यक्ति को पहले से इसकी घोषणा निर्वाची पदाधिकारी एवं अपने विभाग में देनी होती है कि चुनाव परिणाम तक उन्हें उक्त पद से मुक्त रखा जाए। प्रतिनिधिमंडल में सूरज चौरसिया और सुबोध कांत शामिल थे।

Related Articles

Leave a Comment