कड़ाके की ठंड में आस्था की डुबकी : पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ माघ मेला

Dayanand Roy
2 Min Read

 

 

लखनऊ : संगम की रेती पर माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व- पौष पूर्णिमा पर शनिवार को कड़ाके की ठंड के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा और संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही कल्पवासियों का एक माह का कल्पवास प्रारंभ हो गया।

पौष पूर्णिमा का स्नान का मुहूर्त शनिवार सुबह चार बजे से शुरू हो गया अधिकारियों के अनुसार, इस मौके पर 20-30 लाख श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में डुबकी लगाने की संभावना है। इस माघ मेले में 10,000 फुट क्षेत्र के 10 स्नान घाट बनाए गए हैं, जबकि 2023-24 में 8,000 फुट के घाट बनाए गए थे। पहली बार माघ मेले में बाइक टैक्सी सेवा शुरू की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान घाट के नजदीक तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें ज्यादा पैदल चलना नहीं पड़ेगा।

अधिकारियों के अनुसार, मेला क्षेत्र में 1600 से अधिक आरक्षी और 1,000 के आसपास होमगार्ड तैनात किए गए हैं। 15 त्वरित कार्रवाई दल गठित किये गये हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीम, आरएएफ की छह टीम, पीएसी की 17 कंपनियां और एलआईयू के 100 से अधिक कर्मचारी भी मेला क्षेत्र में तैनात किए गए हैं।

मेले में कुल नौ पांटून पुल बनाए गए हैं जिनके दोनों छोर पर 18 पुलिस चौकियां लगाई गई हैं और पर्याप्त पुलिस बल वहां तैनात किए गए हैं। अग्निशमन और आपात योजना के तहत 20 दमकल केंद्र और 20 ‘वाच टावर’ स्थापित किए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *