किंग चार्ल्स तृतीय की न्यू ईयर सम्मान सूची में पंजाब मूल की मीरा स्याल

Dayanand Roy
1 Min Read

 

लंदन : ब्रिटिश-भारतीय कलाकार मीरा स्याल लंदन में मंगलवार को जारी उन ब्रिटिश-भारतीयों की सूची में शामिल हैं, जिन्हें महाराजा चार्ल्स तृतीय ने नव वर्ष पर विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया है। स्याल को ‘डेमहुड’ की उपाधि से नवाजा गया है।

लंदन में रहने वाली हास्य कलाकार, लेखिका, अभिनेत्री और फिल्म निर्माता को साहित्य, नाटक और परोपकार के क्षेत्र में सेवाओं के लिए ‘डेम मीरा’ की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने कहा कि इस साल ब्रिटेन के हर कोने से 1157 लोग इन उपाधियों के लिए चुने गए हैं और विशेष रूप से उन लोगों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। स्याल का जन्म इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स में हुआ था। उनके माता-पिता पंजाबी थे।

 इस साल ‘डेम’ की उपाधि हासिल करने वालों में स्याल के साथ प्रोफेसर मीना उपाध्याय ओबीई भी शामिल हैं। साल 2025 की सम्मान सूची में जगह पाने वाले अन्य प्रमुख ब्रिटिश-भारतीयों में टीएलसी समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पावन पोपट भी शामिल हैं, जिन्हें ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ से सम्मानित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *