128

रांची : देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने राजेंद्र चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी योद्धा, संविधान निर्माण के प्रमुख स्तंभ तथा नैतिक मूल्यों के प्रतीक थे।

उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी को राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इसी तरह एसएसपी ने भी उनके कार्यों और योगदान को स्मरण किया।


