Home » नियुक्ति पत्र बांटनेवाला देश का सबसे अव्वल राज्य बना झारखंड : कैलाश यादव

नियुक्ति पत्र बांटनेवाला देश का सबसे अव्वल राज्य बना झारखंड : कैलाश यादव

by Dayanand Roy

रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने राजद की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 10 हजार सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के कार्य की सराहना की है। श्री यादव ने कहा कि झारखंड में जबसे हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार पार्ट-1 एवं पार्ट-2 बनी है 6 वर्षों के कार्यकाल के दौरान सभी क्षेत्रों में लाखों नियुक्ति पत्र बांटने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड नियुक्ति पत्र बांटने वाला देश का सबसे अव्वल राज्य बन गया है। जबकि, लगभग 18 राज्यों में बीजेपी की डबल इंजन सरकार चल रही है लेकिन वहां बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है।

वहीं, दूसरी तरफ झारखंड में सीमित साधन होने के बावजूद सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्रों में काफी आगे बढ़कर जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने का काम हो रहा है और प्रतिदिन जनता के सभी वादों को पूरा करने की ओर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के सकारात्मक और दूरदर्शी व्यक्तित्व से झारखंड विकास के मामले में आगामी दिनों में देश का मॉडल राज्य बनकर उभरेगा। श्री यादव ने कहा कि हेमंत सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले बीजेपी के तमाम नेताओं को अपनी गिरेबां में झांकने की जरूरत है क्योंकि 25 वर्षों में लगभग 16 वर्ष शासन करने वाले बीजेपी एनडीए सरकार ने सिर्फ हाथी उड़ाने का काम किया।

Related Articles

Leave a Comment