Home » सोमेश सोरेन को मौका दीजिए, वे घाटशिला की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे : हेमंत सोरेन

सोमेश सोरेन को मौका दीजिए, वे घाटशिला की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे : हेमंत सोरेन

by Dayanand Roy

धालभूमगढ़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी सभा को किया संबोधित

घाटशिला : महागठबंधन के उम्मीदवार सोमेश सोरेन को मौका दीजिए, वे घाटशिला की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। घाटशिला को वे अच्छी तरह समझते हैं और अपने दायित्व का निर्वहन वे बखूबी करेंगे।

शुक्रवार को ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं।  वे घाटशिला के धालभूमगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पास धनबल और छल सब भरा पड़ा है।

पर यदि एक बार जनता ने निर्णय ले लिया कि भाजपा को भगाना है तो फिर जनता की अदालत से बड़ी दूसरी कोई अदालत नहीं है। आप सभी से अनुरोध है कि सोमेश को मौका दीजिए।

बाकी काम करने के लिए हमलोग हैं। अभी चुनाव का समय है ऐसे में आप सजग रहिएगा। यहां अलग-अलग कोने से अफवाह उड़ाने और खरीद-फरोख्त करनेवाले लोग आयेंगे।उन्हें चिन्हित करना है और उनके झांसे में नहीं आना है। घाटशिला से सोमेश बाबू की जीत दिशोम गुरू शिबू सोरेन और रामदास बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Leave a Comment