राजद ने 27 बागी नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

Dayanand Roy
2 Min Read

महेश कुमार सिन्हा

पटना :  राजद ने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की चर्चित महिला नेता रितु जायसवाल समेत 27 बागियों  को  बाहर का रास्ता दिखा दिया है।  इनमें दो विधायक और  चार  पूर्व विधायक शामिल हैं। इनमें से कई राजद के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, तो कुछ लोगों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप हैं। राजद ने इन सभी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की ओर से जारी इस  आशय के पत्र में कहा गया है कि निष्कासित नेता या तो निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनावी मैदान में है या वे महागठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ आचरण कर रहे हैं।

सभी को 6 साल के लिए निष्काषित किया गया है। निष्कासित किए गए नेताओं में छोटे लाल यादव, विधायक- परसा, रितु जायसवाल- परिहार, राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक – कटिहार, अनिल सहनी, पूर्व विधायक- मुजफ्फरपुर, सरोज यादव, पूर्व विधायक- बड़हरा, गणेश भारती, पूर्व विधान पार्षद- मुजफ्फरपुर, मो. कामरान, विधायक- गोविंदपुर, अनिल यादव, पूर्व विधायक- नरपतगंज, अक्षय लाल यादव, पूर्व प्रत्याशी- चिरैया, राम सखा महतो, जिला प्रधान महासचिव- चेरिया, बरियापुर, अवनीष कुमार, राज्य परिषद सदस्य- भागलपुर, भगत यादव- शेरघाटी, मुकेश यादव- संदेश, संजय राय, जिला प्रधान, महासचिव- वैशाली, कुमार गौरव, उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ- दरभंगा, राजीव कुशवाहा, जिला महासचिव- दरभंगा, महेश प्रसाद गुप्ता, जिलाध्क्ष व्यावसायिक प्रकोष्ठ- जाले, वकील प्रसाद यादव- जाले, पूनम देवी गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष- मोतिहारी, सुबोध यादव, पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ- मोतिहारी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव सेनपुर- सारण, नीरज राय- वैशाली, अनिल चंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव- भागलपुर, अजीत यादव, जिला प्रवक्ता सुल्तानगंज- भागलपुर, मोती यादव, गोपालपुर- पूर्वी चंपारण, रामनरेश पासवान, चिरैया प्रखंड अध्यक्ष- पूर्वी चंपारण और अशोक चौहान और पताही प्रखंड अध्यक्ष शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *