
पटना में शुरु किया डोर टू डोर कंपेन

पटना : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी बनने के बाद शनिवार को पहली बार पटना की सड़कों पर उतरे। उन्होंने पटना की गलियों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर ‘मिशन बिहार ‘ की शुरुआत कर दी है।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस अभियान की शुरुआत दीघा विधान सभा क्षेत्र के पश्चिमी पटेल नगर से की है। इस दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद,दीघा विधायक संजीव चौरसिया और विधान पार्षद संजय मयूख समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
मालूम हो कि धर्मेंद्र प्रधान को भाजपा का अनुभवी रणनीतिकार माना जाता है। उन्हे चुनावी “चाणक्य “भी कहा जाता है। उन्होने ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वह 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बिहार के प्रभारी थे,जब भाजपा को अच्छी कामयाबी मिली थी। भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।


