आदित्य साहू बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने की घोषणा

Dayanand Roy
1 Min Read

ओबीसी चेहरे पर भाजपा ने खेला दांव

रांची : प्रदेश भाजपा को उसका नया बॉस मिल गया है।  बुधवार को भाजपा के प्रदेश चुनाव पदाधिकारी सह केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने उनके निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

इस दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और वरिष्ठ नेताओं ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मंगलवार को आदित्य साहू ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।

उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के साथ ये साफ हो गया है कि पार्टी ओबीसी वोटरों को अपने पक्ष में करना चाहती है और आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना इसी कवायद का हिस्सा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *