महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : अग्रवाल सभा की ओर से शनिवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। अग्रवाल युवा सभा के सफल संचालन में यह शोभायात्रा अग्रसेन भवन से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः अग्रसेन भवन में जाकर संपन्न हुई।

आयोजन में पूरे समाज की भागीदारी और श्रद्धा ने इस दिवस को एक ऐतिहासिक अवसर में बदल दिया। सुबह से ही अग्रसेन भवन प्रांगण में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाकों में वहीं पुरुष केसरिया साफा और पारंपरिक वस्त्रों में नजर आए। युवाओं की टोलियां समाज के गौरवशाली इतिहास को जीवंत करती झांकियों के साथ नाचते-गाते चल रही थीं।

शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन जी की आकर्षक झांकी का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें उनके जीवन के प्रमुख प्रसंगों-जैसे ‘एक ईंट, एक रुपया’ की नीति, समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता के मूल्यों को सुंदरता से दर्शाया गया था।

झांकियों के साथ-साथ भजन मंडलियों की मधुर भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया।भजन जागरण के दौरान कई भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *