भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे पटना, पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंचे। यहां पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से वह एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे, वहां से वह सीधे छपरा जाएंगे और छपरा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पटना पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से होगी मुलाकात

पटना में वो भाजपा कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक करेंगे। बीजेपी कार्यालय में बैठक करने से पहले वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात करेंगे, जहां सीट शेयरिंग से लेकर चुनाव के कई अहम पहलुओं पर बातचीत होगी।

बीजेपी कार्यालय में बैठक का उद्देश्य चुनावी रणनीति तय करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और पार्टी की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। जेपी नड्डा और बी.एल. संतोष नेताओं से यह जानने की कोशिश करेंगे कि जनता के बीच किन मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और किन क्षेत्रों में संगठन को और मज़बूत करने की जरूरत है। साथ ही वो पार्टी नेताओं से चुनावों को लेकर बनाई गई रणनीतियों पर भी चर्चा करेंगे। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *