मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला जेसोवा का प्रतिनिधिमंडल, दिवाली मेले का दिया न्यौता

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : झारखण्ड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से उनके आवास पर मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित होनेवाले दिवाली मेले में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रित किया।

उन्होंने 5 दिनों तक चलने वाले इस दिवाली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने जेसोवा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार और ज्योति मंजू शामिल थीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *