Home » गया में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया 899 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

गया में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया 899 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

by Dayanand Roy

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गया जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 899 करोड़ 46 लाख रुपये लागत की कुल 10 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इनमें नगर क्षेत्र अंतर्गत मुफस्सिल मोड़ पर फ्लाइओवर का निर्माण कार्य, इमामगंज प्रखंड के कोठी से सलैया होते हुए झारखंड को जोड़ने वाले पथ, गया-परैया-गुरारू होते हुए औरंगाबाद-रफीगंज को जोड़ने वाले पथ, बेला पनारी रोड से अग्नि, शिवरामपुर से होते हुए धनावां-शाकिर बिगहा तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य, बतसपुर वियर योजना अंतर्गत मोराटाल मुख्य पईन का चौड़ीकरण, विस्तारीकरण एवं पुनर्स्थापन कार्य, गया-मानपुर रेलखंड पर अवस्थित बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण, नगर प्रखंड के बेल्थु ग्राम में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य, कंडी नवादा पार्क एवं सिलौंजा पार्क का विकास कार्य तथा इमामगंज में डिग्री कॉलेज की स्थापना एवं बारा बांध का जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से शहर का सौंदर्यीकरण होगा, यातायात व्यवस्था और सुगम होगी तथा युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं अपने नजदीकी क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी।

Related Articles

Leave a Comment