राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को CID ने किया गिरफ्तार

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : बोकारो जिले में जमीन घोटाले के एक बड़े मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। उन पर तेतुलिया मौजा स्थित 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल होने का आरोप है।

पुनीत अग्रवाल की कंपनी ने उक्त वनभूमि के बदले उमायुष कंपनी को 3.40 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। यह वही जमीन है जिसे पहले बोकारो स्टील प्लांट द्वारा वन विभाग को लौटा दिया गया था, लेकिन बाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे बेच दिया गया।

इससे पहले शनिवार को इस मामले के मुख्य आरोपित इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को भी CID ने गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर जमीन के फर्जी कागज़ात तैयार कर कब्जा करने और उसे अवैध रूप से बेचने का आरोप है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *