हेमंत से मिले बाबूलाल मरांडी, दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

बाबूलाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें कुशल स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि उनका सानिध्य हम सभी को पुनः प्राप्त हो सके। गौरतलब है कि शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *