Home Latest Updates भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सिंह के साथ की सगाई

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सिंह के साथ की सगाई

by Dayanand Roy

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी के सांसद प्रिया सरोज से रविवार को लखनऊ में सगाई कर ली। कार्यक्रम में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर क्रिकेट और राजनीति के जाने।माने लोग शामिल हुए। लखनऊ के द सेंट्रम फाइव स्टार होटल में दोनों की सगाई कार्यक्रम आयोजित हुआ।

होटल सेंट्रम में ही बीते दिनों कुलदीप यादव की सगाई हुई थी। कुलदीप ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की। इस कार्यक्रम में परिवार और दोस्त के साथ-साथ कुछ ही क्रिकेटर शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि लखनऊ का द सेंट्रम फाइव स्टार होटल महंगे होटलों में शामिल है।

यहां खाने की कीमत बहुत ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक, इस फाइव स्टार होटल में एक प्लेट की सबसे कम कीमत 5000-6000 रुपये है। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना महंगा होटल है। आम इंसान का इस होटल में आकर खाना खाना बस एक सपना हो सकता है।

Related Articles

Leave a Comment