सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि गांधी (78) को रात करीब नौ बजे ‘गैस्ट्रोएंटरोलॉजी’ विभाग में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि सोनिया की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकीं सोनिया गांधी की नौ जून को सर गंगा राम अस्पताल में मेडिकल जांच हुई थी।

जांच से दो दिन पहले उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल में कुछ परीक्षण करवाए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *