राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए विधायक संजय सिंह यादव ने 3 सेट में नामांकन किया

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया है कि झारखंड राजद में चल रहे 2025-28 संगठनात्मक चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान प्रदेश राजद अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने 3 सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया।

महासचिव कैलाश यादव ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर विधायक संजय सिंह यादव ने अध्यक्ष पद के लिए राज्य निर्वाचन अधिकारी गिरधारी गोप के समक्ष 3 सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया।

इस अवसर पर राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव, महिला अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, महासचिव श्रीराम यादव, सुनीता चौधरी, मो.इरफान अंसारी, मनोज पांडेय, आबिद अली, प्रणय कु बबलू, मदन यादव, चंद्रशेखर भगत, जनार्दन राय, केडी सिंह, वीरेंद्र सिंह, रमेश राय, राजेश यादव, पशुपति नाथ नायक, रामकुमार यादव, सुधीर गोप, संतोष प्रसाद, रंजीत कुमार सहित सभी लोगों ने संजय सिंह यादव को नामांकन करने पर बधाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *