117

रांची : यूनेस्को की को-चेयर नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ सोनाझरिया मिंज को बधाई दी है।

शनिवार को मुख्यमंत्री के कांके रोड स्थित आवास पर मुलाकात के दौरान हेमंत ने डॉ सोनाझरिया मिंज को आदिवासी संबंधी शोध पर यूनेस्को की को-चेयर नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

हेमंत ने कहा कि यह झारखण्ड समेत देश के लिए गौरव का पल है।
विश्वास है आने वाले समय में आदिवासी भाषा, संस्कृति और सभ्यता के संवर्धन, संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार को नया आयाम मिलेगा।


