पटना : बिहार में आगामी चुनावों को लेकर तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक गुरुवार को पटना में आयोजित की जायेगी। यह बैठक तेजस्वी यादव के निवास पर होगी और इसे चुनावी रणनीतियों के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस बैठक का मकसद बिहार चुनाव के लिए गठबंधन की रणनीतियों पर चर्चा करना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक विभिन्न दलों के बीच सहयोग को मजबूत करने में सहायक होगी। बिहार में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है, और ऐसे में इस बैठक का आयोजन समय की आवश्यकता है।
तेजस्वी यादव और उनके सहयोगी दलों के बीच समन्वय स्थापित करना चुनावी सफलता के लिए महत्वपूर्ण होगा। लालू परिवार के रणनीतिकारों की माने तो राजद 145, कांग्रेस 50 और वाम दल 30 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।
बची 18 सीटों पर मुकेश सहनी और पशुपति कुमार पारस को एडजस्ट करने पर काम चल रहा है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो बिहार की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
