धनबाद : जिले में सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने काले शीशे लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस क्रम में पूजा टॉकीज, बरटांड़ सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
इस दौरान दर्जनों वाहनों के शीशों से काली फिल्म हटाई गई और संबंधित वाहन मालिकों पर जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि काले शीशे लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।
उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया।
