प्रतिमा बरवा का निधन झारखंड ही नहीं देश के हॉकी जगत के लिए अपूरणीय क्षति : हेमंत सोरेन

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड समेत देश को कई प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के असामयिक निधन पर दुःख जताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रतिमा झारखंड की मेहनतकश बेटियों का आदर्श थीं। उनका निधन झारखण्ड ही नहीं देश के हॉकी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *