बीजेपी के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह बने जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Dayanand Roy
2 Min Read

पटना : प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव से पहने अपने कुनबे को मजबूत करने में जुट गये हैं। पीके की जनसुराज पार्टी में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी आसा का विलय किया। इसके बाद सोमवार को प्रशांत किशोर ने पूर्णिया से सांसद बीजेपी के सांसद रहे उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति किया।

 पप्पू सिंह पूर्णिया लोकसभा सीट से दो बार बीजेपी के सांसद रहे हैं। 2019 में जब जेडीयू और भाजपा का दोबारा गठबंधन हुआ और पूर्णिया सीट जेडीयू को चली गई तो पप्पू सिंह कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए थे।

 प्रशांत ने बताया कि जन सुराज पार्टी की 150 सदस्यों की कोर कमिटी ने बहुमत नहीं बल्कि सर्वसम्मति से तय किया है कि उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

प्रशांत किशोर अपनी पार्टी और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी पार्टी से आये हुए नेताओं को भी जगह दे रहे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वृषण पटेल सहित दूसरी पार्टी के नेताओं के सहारे विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की मजबूत उपस्थिति दिखाने की कोशिश कर रहे है। वहीं दूसरी ओर पार्टी में पहले से जुड़े नेता आनंद मिश्रा जो जिनपर युवा मोर्चा की जिम्मेदारी है वो जनसुराज को छोड़ने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि वो प्रशांत किशोर का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *