Home »  खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, छह बसें जलकर खाक

 खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, छह बसें जलकर खाक

by Dayanand Roy

रांची : कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में रविवार दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लगभग आधा दर्जन बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। बसों में आग लगने के बाद काला धुआं दूर तक उठता दिखा।

वहीं, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबसे पहले गुलाबी रंग की एक सिटी बस में आग लगी।

जिसे बुझाने के लिए लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन लगाया लेकिन वह वक्त पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद देखते ही देखते अन्य बसों में भी आग लग गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में कई बसें इसकी चपेट में आ गईं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Related Articles

Leave a Comment