न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्याय विभाग ने अरबपति कारोबारी जेफरी एफस्टीन से जुड़ी जिन जांच फाइलों को शुक्रवार को सार्वजनिक किया, उनमें प्रौद्योगिकी जगत के दिग्गज बिल गेट्स और एलन मस्क, फिल्म निर्देशक मीरा नायर और व्हाइट हाउस के कुछ पूर्व सलाहकारों सहित अन्य नामी हस्तियों का जिक्र शामिल है।
अहम बात ये है कि इन दस्तावेजों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप के साथ उनकी बेटी इवांका के नाम भी शामिल हैं। गौरतलब है कि एपस्टीन फाइल्स् अमेरिकी वित्तीय और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े जांच के कागजात हैं।
इनके जरिये नबालिग लड़कियों के यौन शोषण और ट्रैफिकिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इन दस्तावेजों में 30 लाख से अधिक पेज के साथ एक लाख 80 हजार तस्वीरें और 2000 वीडियो क्लिप्स शामिल है।
सात साल पहले जेफरी एपस्टीन की मौत हो गयी थी, उसके बाद सारी फाइलें एफबीआई और अमेरिकी न्याय विभाग के पास थी। इसके बाद 2025 में पारित एपस्टीन फाइल्स को अमेरिका के ही ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत अमेरिकी न्याय विभाग ने सार्वजनिक किया।
