CM हेमंत सोरेन से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की मुलाकात, छात्र हित और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कोडरमा के विद्यार्थियों की समस्याओं, विश्वविद्यालय संबद्धता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।

Dayanand Roy
2 Min Read

झारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य और छात्र हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

कोडरमा के विद्यार्थियों की समस्याओं का उठाया मुद्दा

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा जिले के हजारों छात्र-छात्राओं से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से स्थानांतरित कर सर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध किए जाने की प्रक्रिया से कई व्यावहारिक और शैक्षणिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर छात्रों के हित में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से संबंधित योजनाओं के साथ-साथ केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राज्य में योजनाओं के बेहतर संचालन और लाभार्थियों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया।

सकारात्मक समाधान की उम्मीद

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विद्यार्थियों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। मुलाकात को राज्य और केंद्र के बीच समन्वय तथा विकासात्मक मुद्दों पर संवाद के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *