बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण: लगभग 42 लाख मतदाता अपने पते पर नहीं मिले-निर्वाचन आयोग

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि बिहार में लगभग 42 लाख मतदाता अपने पते पर नहीं मिले, जबकि 7.50 लाख से अधिक मतदाताओं ने कई स्थानों पर अपना पंजीकरण कराया हुआ है।

राज्य की मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान, लगभग 7.90 करोड़ मतदाताओं में से 95.92 प्रतिशत मतदाताओं को शामिल किया गया है, तथा इस कार्य के लिए अभी छह दिन और शेष हैं।

बूथ-स्तरीय अधिकारी पहले ही घर-घर जाकर तीन दौर का दौरा पूरा कर चुके हैं और मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर चुके हैं। 

आयोग ने कहा कि शेष मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने के लिए पूरी चुनावी मशीनरी द्वारा एक ठोस प्रयास के साथ-साथ बूथ-स्तरीय अधिकारियों द्वारा एक और दौर का दौरा भी शुरू कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *