झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

Dayanand Roy
1 Min Read

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मारे गए तीनों नक्सली जेजेएमपी से संबंधित थे। जेजेएमपी भाकपा (माओवादी) से अलग हुआ समूह है। जानकारी के अनुसार गुमला पुलिस को सूचना मिली थी कि घाघरा के जंगल में किसी नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए है।

इस सूचना के आधार पर गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर का संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के आमने-सामने होने पर कई राउंड गोली चली और मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन नक्सलियों को मार गिराया गया।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने एके 47 और इंसास जैसे हथियार बरामद किए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *