2027 में गुजरात में सत्ता बदलेगी और अन्याय करने वालों को जनता जवाब देगी : अरविंद केजरीवाल

Dayanand Roy
2 Min Read

अहमदाबाद : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का ये सम्मेलन सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि डर और तानाशाही के ख़िलाफ़ जनआंदोलन है। 30 साल से भाजपा ने डर, जेल और भ्रष्टाचार के दम पर राज किया है।

किसानों, आदिवासियों और आवाज़ उठाने वाले हर शख़्स को जेल में डाला गया, लेकिन अब गुजरात के लोगों के मन से डर निकल चुका है। 2027 में सत्ता बदलेगी और अन्याय करने वालों को जनता जवाब देगी।गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 17 से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर है। 

दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद और वडोदरा में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होकर करीब 20 हजार बूथ लेवल वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाई जानी थी।

18 जनवरी को अहमदाबाद में सेंट्रल जोन के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होना था, जिसको अब रद्द कर दिया गया है। इसमें अहमदाबाद, गांधीनगर, खेड़ा और सुरेंद्रनगर लोकसभा क्षेत्रों के 9 हजार से अधिक बूथ वॉलिंटियर्स शपथ लेने वाले थे। 

इसके बाद 19 जनवरी को वडोदरा में ईस्ट जोन का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में आनंद, वडोदरा, दाहोद, छोटा उदेपुर और पंचमहल लोकसभा क्षेत्रों के 9 हजार से अधिक बूथ वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाई जाएगी।

इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी यह साफ संकेत देती है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *