103

रांची : ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रविवार को रांची प्रेस क्लब में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सहभागिता की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि फर्जी सूचनाओं का प्रसार समाज और लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे समय में पत्रकारिता की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सूचनाओं की सत्यता, स्रोतों का सत्यापन और उचित फिल्ट्रेशन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है।

झारखंड के पत्रकारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए एक विधायक के रूप में लगातार आवाज उठाती रही हूं।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन और इंश्योरेंस जैसी सुविधाओं के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी।


