मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे क्यूरेस्टा हॉस्पिटल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा का जाना हाल

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा हॉस्पिटल पहुंचकर यहां इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

साथ ही उन्होंने असपताल के न्यूरो साइंसेज के डायरेक्टर डॉ संजय कुमार से जानकारी लेते हुए ये भी आश्वासन दिया कि झारखंड में जल्द ही न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर खोला जाएगा जिससे यहां के मरीजों को दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़े।

इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर भी कहा कि हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच आ जाएं।

डॉ संजय कुमार ने बिमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि बिमल लकड़ा की हालत में हर दिन सुधार हो रहा है और अभी हमनें उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा है। 3 से 4 दिन में उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।

डॉ संजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सराहना करते हुए ये भी कहा कि हमारे सीएम स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत ही ज्यादा संवेदनशील हैं और साथ ही उन्होंने झारखंड राज्य में जल्द ही न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर खोलने की बात कही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *