
नागपुर : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने रविवार को नागपुर स्थित वेस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड के मुख्यालय पहुंचकर डब्ल्यूसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार औपचारिक रूप से ग्रहण किया।

उनके मुख्यालय आगमन पर डब्ल्यूसीएल निदेशक मंडल और मुख्य सतर्कता अधिकारी की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर डब्ल्यूसीएल की सुरक्षा टुकड़ी की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात श्री दुहन ने मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की तथा उत्पादन और उत्पादकता की विस्तृत समीक्षा की।
इस अवसर पर डब्ल्यूसीएल के निदेशक (वित्त) श्री विक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) संदीप परांजपे, सीवीओ अजय मधुकर म्हेत्रे सहित मुख्यालय के महाप्रबंधक और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।



