सरायकेला के ‘काड़ा’ हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला के आदित्यपुर में जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Dayanand Roy
2 Min Read

Saraikela News : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलाईडीह स्थित शीतला मंदिर के पास हुए जगन्नाथ गोप उर्फ ‘काड़ा’ हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिवम प्रमाणिक, संजय नायक, प्रेम नायक और गणेश नायक को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दो लोहे की रॉड भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने बरामद हथियार को जांच के लिए जब्त कर लिया है।

एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *