लालू से रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं, सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है : राहुल गांधी

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं: बल्कि समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है।

राहुल ने कहा कि आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हौसले के साथ उन लोगों की आवाज उठाई है जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

अपने जन्मदिन के मौके पर लालू यादव ने तलवार से राबड़ी आवास में 78 पौंड का केक काटा। इस दौरान मीसा भारती के साथ पूरा परिवार लालू यादव के साथ दिखा।

लालू प्रसाद बुधवार को 77 साल के हो गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *