रांची : भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पालू में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा क्रिकेट टूर्नामेंट (ग्रामीण स्तरीय) का शुभारंभ किया।
इस मौके पर श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की इस पहल से युवाओं में उत्साह का संचार होता है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।