गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मिले मलेशिया और श्रीलंका के सांसद

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मंगलवार को मलेशिया और श्रीलंका के सांसद ने मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मलेशिया के सांसद और मलेशियन इंडियन कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एम सरवनन तथा श्रीलंका के सांसद सेंथिल थोंडमन ने मुलाकात की।

श्री थोंडमन श्रीलंका के पूर्व प्रांत के पूर्व राज्यपाल तथा सीलोन वर्कर्स कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर कल्पना सोरेन ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया।  मुख्यमंत्री कार्यालय से इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *