पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का क्वालीफाइंग राउंड 10 जनवरी से

Dayanand Roy
2 Min Read

 

 

रांची : पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025–26 के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों के साथ क्वालिफाइंग राउंड की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश सुनिश्चित किया।

 

शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में संबलपुर विश्वविद्यालय ने संघर्षपूर्ण मैच में विनोबा भावे विश्वविद्यालय को 1–0 से पराजित किया। वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय ने आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए रावेनशॉ विश्वविद्यालय को 9–0 के बड़े अंतर से हराया।

 

इसी क्रम में रांची विश्वविद्यालय ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक रणनीति के साथ राधा गोविंद विश्वविद्यालय को 5–0 से पराजित कर क्वालिफाइंग राउंड में अपनी जगह पक्की की।

वहीं एक अन्य अहम मुकाबले में विद्यासागर विश्वविद्यालय ने संतुलित खेल का परिचय देते हुए बांकुरा विश्वविद्यालय को 2–0 से हराकर क्वालीफाइंग राउंड में प्रवेश किया।

 

क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे। इन मुकाबलों में बर्दवान विश्वविद्यालय का सामना संबलपुर विश्वविद्यालय से होगा, जबकि रांची विश्वविद्यालय और सिदो-कान्हू-बिरसा विश्वविद्यालय के बीच भी एक अहम मुकाबला खेला जाएगा।

इसके अतिरिक्त एडामास विश्वविद्यालय बनाम कोल्हान विश्वविद्यालय तथा कलकत्ता विश्वविद्यालय बनाम विद्यासागर विश्वविद्यालय के बीच कड़े और निर्णायक मुकाबले होने की संभावना है।

इन मैचों के परिणामों के आधार पर प्रतियोगिता के अगले चरण की टीमें तय होंगी। यह जानकारी रांची विश्वविद्यालय के स्पोर्टस कोर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता ने दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *