आईवीआरआई, बरेली में दीक्षांत समारोह में सोमवार को शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Dayanand Roy
2 Min Read

बरेली (उप्र): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को बरेली के पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। आईवीआरआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि 30 जून, सोमवार को संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा और समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति दिल्ली से यहां हवाई अड्डे पर पहुंचेंगीं, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी।

डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि समारोह में राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और आइसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट भी मौजूद रहेंगे। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वामी विवेकानंद सभागार के मंच पर करीब 50 मिनट तक रहेंगीं।

एक अधिकारी ने बताया कि अति विशिष्ट अतिथियों के आगमन की वजह से स्वामी विवेकानंद सभागार में विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) व स्थानीय प्रशासन के उच्चाधिकारियों की निगरानी में व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में पांच पुलिस अधीक्षक (एसपी), नौ सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी), 18 क्षेत्र अधिकारी (सीओ), 55 इंस्पेक्टर, 250 उप निरीक्षक, 300 महिला कांस्टेबल, 700 पुरुष हेड कांस्टेबल और चार कंपनी प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) लगाई गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *