57

हजारीबाग: हजारीबाग से सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को दिल्ली में सर गंगा राम हॉस्पिटल पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे गुरुजी का कुशल-क्षेम जानने के लिए सांसद जायसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

सांसद मनीष जायसवाल ने ईश्वर से गुरुजी के शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर लौटने की कामना की। गौरतलब है कि शिबू सोरेन की हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।


