39



नई दिल्ली : हजारीबाग से लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को स्पीकर ओम बिरला से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।


इस दौरान सांसद ने उन्हें 29 जून से हजारीबाग में शुरू हो रही ‘सांसद तीर्थ दर्शन’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया।
वहीं, झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति सहित अन्य समसामयिक विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।


