रांची : किशोरगंज स्थित स्कॉट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को झामुमो का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण समारोह मे रांची के सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव के नेतृत्व मे हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
झामुमो महासचिव विनोद पांडेय बतौर मुख्य अतिथि सदस्यता ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी की सदस्यता लेनेवालों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर विनोद पांडेय ने सभी को पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी बातों को रखा। साथ ही राज्य की लोकप्रिय हेमन्त सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने एवं राज्य के विकास मे अपना अहम योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित किया।
सदस्यता लेनेवालों मे मुख्य रूप से उत्तम यादव के साथ शैलेश नंद तिवारी, नीतेश वर्मा, रंजन माथुर, उमेश साहू, लालवंती देवी, छाया रानी, बंटी साव, रोहित यादव, आर्यन मेहता, निखिल कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, बीरेंद्र गोप, शुभम विश्वकर्मा, दीपू श्रीवास्तव, आकाश कच्छप, राहुल कच्छप, सावन लिंडा, आनंद तिर्की, संजय तिवारी, राजू गोप और अन्य हजारों लोगों के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर झामुमो रांची जिला से केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक मंडली सदस्य अंतु तिर्की, डॉ हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया, बीरू तिर्की, प्रदीप मिर्धा, अरुण वर्मा, रतीश द्विवेदी, आशुतोष वर्मा, अंकिता वर्मा, कुलदीपक कुमार एवं डॉ तालकेश्वर महतो के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

