रांची : झामुमो महासचिव विनोद पांडेय बुधवार को मरंग गोमके जयपाल सिंह हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में हीरो हॉकी इंडिया लीग के समारोह में सम्मिलित हुए।
लीग में बुधवार का मुकाबला रांची रॉयल्स और एसजी पाइपर्स के बीच रहा, इस दौरान खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उनके साथ विजय शंकर सिंह (महासचिव, हॉकी झारखंड), धर्मेंद्र सिंह (एसोसिएट उपाध्यक्ष, हॉकी झारखंड) एवं बी.एन. भूषण (निदेशक, हॉकी इंडिया) उपस्थित रहे।

श्री पांडेय ने इस प्रतिष्ठित लीग में हिस्सा ले रहे टीम के खिलाड़ियों और सदस्यों साथ ही आयोजनकर्ताओं बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन का झारखंड में होना गर्व की बात है। ऐसे खेल आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का माध्यम है।
राज्य की हेमंत सरकार खेल आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है, ताकि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के साथ साथ खेल के क्षेत्र मे झारखंड न सिर्फ देश मे बल्कि विश्व पटल पर भी अपनी पहचान को और भी बढ़ाए।

