25



नई दिल्ली : सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग गुरूवार को भारत के दौरे पर दिल्ली पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सिंगापुर के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद उनकी यह पहली भारत यात्रा है।


दोनों नेताओं में इस दौरान भारत और सिंगापुर के बीच कंप्रीहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने पर जोर दिया गया। व्यापार और निवेश भारत और सिंगापुर के बीच के संबंधों के महत्वपूर्ण पहलू हैं।
प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर दिया।


