संथाल परगना को बंगाल बनाना चाहता है झामुमो : आदित्य साहू

Dayanand Roy
2 Min Read

अपनी खिसकती जमीन, पार्टी के खिलाफ बढ़ते आक्रोश से हताश और निराश है झामुमो

रांची : भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। श्री साहू ने कहा कि झामुमो पूरे संथाल परगना को पश्चिम बंगाल की तरह तुष्टीकरण में बर्बाद करना चाहती है। आज संथाल समाज झामुमो के चाल और चरित्र को समझ चुका है। अपनी  खिसकती जमीन और राज्य सरकार सके खिलाफ बढ़ते आक्रोश से झामुमो हताश और निराश है।

उन्होंने कहा कि जिन शहीदों के नाम पर राजकीय महोत्सव की बात झामुमो कर रही क्या उसमें शहीद के वंशज का कोई सम्मान नहीं होना चाहिए। क्या शहीद के वंशज अपने पूर्वज की पूजा नहीं कर सकते।  ये कैसी तानाशाही चला रही हेमंत सरकार जिसमें शहीदों के वंशजों पर लाठियां बरसाई जाए, आंसू गैस के गोले छोड़े जाएं। झामुमो अपने कुकृत्यों के बदले माफी न मांग कर उल्टे घटना को सही ठहराने की कोशिश कर रही है।

श्री साहू ने कहा कि झामुमो सत्ता मद में डूब चुकी है। उसका मानसिक दिवालिया पन ऐसा कि उसे सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू प्यादा दिखाई देने लगे हैं।आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड का गठन भाजपा की कोख से हुआ है। और भाजपा झारखंड को बर्बाद होते नहीं देख सकती। भाजपा हेमंत सरकार के खिलाफ उठे जनाक्रोश को दिशा देगी। संथाल परगना झामुमो की जागीर नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *