आतंकी संगठनों की शरणस्थली बनता जा रहा झारखंड : बाबूलाल मरांडी

Dayanand Roy
2 Min Read

सख्त कार्रवाई का निर्देश दें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

राँची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि गुजरात एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की ओर से हाल ही में बेंगलुरु के हेब्बल इलाके से गिरफ्तार की गई संदिग्ध महिला आतंकी शमा परवीन का झारखंड के कोडरमा जिले से सीधा संबंध सामने आना बेहद चिंताजनक है।

एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि शमा अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) जैसे खतरनाक आतंकी संगठन से जुड़ी थी और सोशल मीडिया के जरिए आतंकी विचारधारा का प्रचार कर रही थी।

श्री मरांडी ने कहा कि गौर करने वाली बात है कि शमा मूल रूप से कोडरमा की रहने वाली है और पिछले कुछ वर्षों में हैदराबाद होते हुए बेंगलुरु में अपने भाई के साथ रह रही थी। यह गिरफ्तारी झारखंड में पनप रहे आतंकी नेटवर्क की एक और कड़ी को उजागर करती है।

बीते वर्षों में रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा, हजारीबाग जैसे जिलों से भी आतंकी गतिविधियों और संदिग्ध गिरफ़्तारियों की खबरें आती रही हैं। झारखंड धीरे-धीरे आतंकी संगठनों की शरणास्थली बनता जा रहा है।

ऐसी घटनाएं पूरे राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। पुलिस को निर्देश देकर राज्य में फल फूल रहे सभी आतंकी नेटवर्क को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *