राज्य स्तरीय कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 20 को, विजेता टीम को मिलेंगे दो लाख रुपये

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : राज्य स्तरीय कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ओटीसी मैदान में 20 सितंबर को खेला जाएगा। हेहल स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित इस मैच में राज्य की 16 बेहतरीन टीमें हिस्सा लेंगी।

मैच के विजेता को 2 लाख तथा उपविजेता को 1.5 लाख का पुरस्कार राशि दी जायेगी। तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त करनेवाली टीम को 25 और 20 हजार की राशि दी जायेगी।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच सह पुरस्कार वितरण समारोह 28 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। हेहल स्पोर्टिंग की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में क्लब के वरीय सदस्य डॉ प्रकाश, कैलाश सिंहदेव, नवेंदु भारती, रविन्द्र, पंकज, शक्ति, नागेंद्र सहित अन्य शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *