Home » नीतीश कैबिनेट की बैठक में 22 एजेंडों पर लगी मुहर, महिला कर्मचारियों को उनके पदस्थापन स्थल के पास मिलेगा क्वार्टर

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 22 एजेंडों पर लगी मुहर, महिला कर्मचारियों को उनके पदस्थापन स्थल के पास मिलेगा क्वार्टर

by Dayanand Roy

पटना :   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट में 22 एजेंडों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अब बिहार सरकार की महिला कर्मचारियों को उनके पदस्थापना स्थल के निकट अब क्वार्टर की सुविधा मिलेगी।

कैबिनेट की बैठक में बिहार खेल लिपिकीय संवर्ग बहाली भर्ती एवं सेवा शर्तें नियमावली 2025 को स्वीकृति दी गई है।

वहीं बिहार अधीनस्थ खेल संवर्ग भर्ती एवं सेवा शर्तें नियमावली 2025 को स्वीकृति मिली है। बिहार खेल सेवा संवर्ग भर्ती एवं सेवा शर्तें नियमावली 2025 को मंजूरी मिल गई है।

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान पीएम जनमन के तहत राज्य के अनुसूचित जनजाति कोटि के विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह, असुर, बिरहोर ,बिरजिया, हिलखरिया, कोरवा, मालपहाड़िया, परहईया, सौरि पहाड़िया एवं सावर जनजाति के योग्य परिवारों के आवास की कमी दूर करने के लिए प्राथमिकता के तौर पर आवास का लाभ देने का फैसला किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ₹200000 चार बराबर किस्तों में देने का फैसला हुआ है, राशि सीधे बैंक खाते में उपलब्ध करायी जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment