857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

Dayanand Roy
1 Min Read

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में वीर पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पदक तथा पुलिस स्टेशनों को सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन पदक प्रदान किए।

इसके साथ ही उन्होंने समारोह में ₹857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का लोकार्पण, ₹368 करोड़ की लागत से स्पेशल सेल के इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर का ई-शिलान्यास और दिल्ली पुलिस की 10 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *