Home » ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में अदम्य साहस दिखानेवाले जवानों को गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में अदम्य साहस दिखानेवाले जवानों को गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

by Dayanand Roy

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में अदम्य साहस दिखानेवाले जवानों को अपने नई दिल्ली स्थित आवास में सम्मानित किया।

उन्होंने ऑपरेशन में  अदम्य साहस और वीरता से नक्सलियों का मुकाबला करने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा के जवानों और उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

कर्रेगुट्टालु की दुर्गम पहाड़ियों पर लगातार 19 दिनों तक चले सबसे बड़े नक्सल-विरोधी अभियान में बिना हताहत हुए 30 से अधिक नक्सलियों को मार कर इन वीर जवानों ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की थी।

श्री शाह ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास में हमारे सुरक्षाबलों की बहादुरी स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाना मोदी सरकार का संकल्प है। इसे पूरा करने में हमारे सुरक्षाबलों के त्याग और समर्पण पर पूरे देश को गर्व है।

Related Articles

Leave a Comment